चूरू में 50 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। रतनगढ़ के गांव रघुनाथपुरा निवासी परमेश्वरलाल मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी गुरुवार दोपहर को निजी काम से घर से निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परमेश्वरलाल ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार कर रहे हैं।


