500 प्रशिक्षुओं ने लाइव डेमो और तकनीकी मॉडलों से दिखाया कौशल

भास्कर न्यूज | लुधियाना सन फाउंडेशन ने अपने मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर लुधियाना में फाउंडर्स डे मनाया। इस अवसर पर 1999 से अब तक की यात्रा को स्मरण करते हुए स्किलिंग, सशक्तिकरण और मानव-केंद्रित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ गुरदेव सिंह, एसीपी लुधियाना अन्य उपस्थित रहे। लगभग 500 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और लाइव डेमोंस्ट्रेशन, नवाचारी मॉडल तथा तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख कौशल का प्रदर्शन किया। सन फाउंडेशन, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी पद्मश्री सदस्य राज्यसभा की अगुवाई में रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीते एक वर्ष में फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में 5,460 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर सफल प्लेसमेंट प्रदान किए। संस्था पटियाला, अमृतसर और दिल्ली में निशुल्क स्किल डेवलपमेंट सेंटर संचालित करती है, साथ ही फुविंद में एक ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित है। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कार्यक्षेत्र के प्रति तत्परता की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *