52वां प्रभु वरदान कैंप 13 जुलाई को, तैयारियां शुरू

अमृतसर | प्रभु वरदान कैंप में जरूरतमंदों को कपड़े तथा अन्य उपयोगी सामान का वितरण किया जाता है। यह कैंप खत्री सभा महिला मंडल तथा खत्री सभा अमृतसर द्वारा 12 वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा है। आगामी प्रभु वरदान कैंप का आयोजन 13 जुलाई रविवार को दुर्ग्याणा मंदिर के कम्युनिटी हॉल में शाम 6 बजे से किया जा रहा है जिसकी तैयारी अर्थात कपड़ों को छांटना तथा प्रैस करने का कार्य सिद्धिविनायक मंदिर रानी का बाग में खत्री सभा महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. स्वराज ग्रोवर तथा खत्री सभा अध्यक्ष दीपक राय मेहरा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में सतीश बधवार, सुनील खन्ना, महिला महासचिव डोली भाटिया, रविंदर अरोड़ा, दिनेश खन्ना, वर्तमान सचिव महासचिव नरेश खन्ना, डॉ. सविता सचदेव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *