52 लाख के गांजा तेल के साथ पकड़ाया तस्कर:ओडिशा से जगदलपुर बेचने आया था, ग्राहक का इंतजार कर रहा था, पुलिस ने दबोचा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 52 लाख के गांजा तेल की तस्करी करते ओडिशा के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है तस्कर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी के पास से करीब 4.170 लीटर गांजा तेल बरामद किया गया है। जिसकी कीमत महज 52 लाख 12 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। हाथ में बैग लेकर खड़ा था आरोपी जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आड़ावाल के झंडा चौक के पास एक युवक जो ब्लू रंग की शर्ट पहना है और हाथ में एक बैग पकड़ कर खड़ा है। ये ओडिशा से आया हुआ है। यहां ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसके बाद जगदलपुर एसपी शलभ सिन्हा ने बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने मुखबिर के बताए अनुसार एक युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित कुमार बाग (47) बताया। ये ओडिशा का रहने वाला है। पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास रखे बैग से करीब 4.170 लीटर गांजा तेल बरामद किया गया। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने जांच में पाया गांजा तेल ही पाया। गांजा तेल की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी जब्त गांजा तेल की कीमत करीब 52 लाख 12 हजार रुपए है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया है। जगदलपुर CSP सुमित कुमार ने बताया कि गांजा तेल की तस्करी करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *