5764 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

कांकेर| जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को दाई बबा दिवस मनाया गया। दाई बाबा दिवस की थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर के साथ जिले भर के 249 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 5764 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कुछ जगहों पर आयोजन को लेकर मेगा कैंप भी लगाया गया था। जिला सलाहकार एनसीडी डा योगेश प्रजापति ने बताया कैंप में बुजुर्गों का सम्मान के साथ साथ उनकी उचित देखभाल व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई है। इस दौरान बुजुर्गों का रक्तचाप, मधुमेह, आंख, नाक, कान, मुंह आदि की जांच व उपचार किया गया। साथ ही साथ योगाभ्यास भी करवाया गया। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे ऐसे कैंप में हमेशा अपने दादा दादी नाना नानी को लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *