582 अनुसूचित जाति परिवारों का 5.82 करोड़ रुपए कर्ज माफ : डीसी

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान ने हाल ही में प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए 67.84 करोड़ रुपए कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। इनमें से अमृतसर जिले के 582 लाभार्थियों के 5.82 करोड़ रुपए कर्ज माफ कर दिया गया है। पंजाब के इतिहास में पहली बार प्रदेश के पिछड़े और कमजोर वर्गों को इस प्रकार की राहत दी गई है। सरकारी खजाने का एक-एक पैसा जन कल्याण पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा 31 मार्च 2020 तक वितरित किए गए कर्जों को माफ किया गया है। यह माफी उपरोक्त तिथि तक द्वारा वितरित सभी ऋणों पर लागू होगी। सरकार द्वारा कोई आपत्ति नहीं प्रमाण पत्र (नो ड्यू सर्टिफिकेट) भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2025 तक की मूल राशि, ब्याज तथा दंडात्मक ब्याज समेत पूरी राशि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम को वापस की जाएगी। कर्ज माफी के बाद ऋण लेने वालों के विरुद्ध कोई रिकवरी कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी। कट-ऑफ तिथि तक उनके खातों को पूरी तरह से निपटाए गए (सेटल) मान लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *