59वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन:पश्चिमी सिंहभूम से सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ी झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व, 12 को आयोजन

59वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में 12 जनवरी को आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम से सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में पश्चिमी सिंहभूम से मुकुंद बानरा, लालू कालुंडिया, सन्नी कोड़ा, गणेश कालूंडिया, बा माइं तीरिया, सावित्री गुइया, त्रिपुरा प्रधान और पूजा महतो का सेलेक्शन किया गया है। 31 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित हुई थी राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का गठन पिछले दिनों 31 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित हुई झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के 4 एथलीटों ने 10 किलोमीटर महिला वर्ग में बा माइं तीरिया (स्वर्ण), सावित्री गुइया (कांस्य), अंडर 20 बालक वर्ग में सन्नी कोड़ा (कांस्य), अंडर 16 बालिकाओं में पूजा महतो ने रजत पदक जीता था। इसके अलावा मुकुंद बानरा पुरुष वर्ग 10 किलोमीटर में पांचवां, लालू कालुंडिया छठवां, अंडर 20 बालक वर्ग में गणेश कालूंडिया चौथा, अंडर 20 बालिका वर्ग में त्रिपुरा प्रधान पांचवां स्थान हासिल किया था। सांसद जोबा माझी ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं इनके चयन पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद जोबा माझी, विधायक मनोहरपुर विधानसभा जगत माझी,संरक्षक मुकुंद रुंगटा अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष नीरज संदवार, बलराज हिंदवार ,धर्मेंद्र हांसदा महासचिव अजय नायक कोषाध्यक्ष दीपक पासवान संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, ओंकार महतो, अर्जुन महाकुड़ सह सचिव संजीव बहांदा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *