6 मंत्रियों को मिला प्राइवेट सेक्रेटरी, योगेंद्र प्रसाद को मिले दो पीएस

राज्य के छह मंत्रियों के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी की नियुक्ति कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने मंत्रियों के मांगों के अनुरूप पीएस नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। जिन मंत्रियों को पीएस मिले हैं, उनमें शिल्पी नेहा तिर्की, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह और रामदास सोरेन है। सरकारी कोटा से झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पीएस बनाया गया है। केवल योगेंद्र प्रसाद को बाह्य कोटा और सरकारी दोनों कोटा के प्राइवेट सेक्रेटरी मिले हैं। किस मंत्री के कौन प्राइवेट सेक्रेटरी मंत्री पीएस कोटा शिल्पी नेहा तिर्की, कृषि मंत्री मनोरंजन कुमार, झाप्रसे सरकारी चमरा लिंडा, कल्याण मंत्री अनुराग लकड़ा, झाप्रसे सरकारी सुदिव्य कुमार सोनू, नगर विकास मंत्री विनय कुमार तिग्गा, झाप्रसे सरकारी दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री संदीप दुबे, झाप्रसे सरकारी रामदास सोरेन, शिक्षा मंत्री अजय कुमार सिन्हा बाह्य योगेंद्र प्रसाद, पेयजल एवं उत्पाद मंत्री कपिल कुमार, झाप्रसे सरकारी उमेश कुमार बाह्य

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *