गढ़वा | सदर थाना क्षेत्र के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में डीबीसी एवं राधा लक्ष्मी ट्रस्ट की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शिविर में दर्जनों महिला एवं पुरुष को आंख का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया है। उसके बाद उन्हें चश्मा उपलब्ध कराते हुए उन्हें घर के लिए विदा किया गया। चश्मा का वितरण राधिका नेत्रालय के चिकित्सक के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर किसी को नेत्र देना बहुत ही नेक कार्य है। जिनकी आंख में मोतियाबिंद होता है। उन्हें कितना किसी कार्य को करने में कठिनाई होता है। ऑपरेशन के बाद उन्हें कितना सुख प्राप्त होता है। वे लोग ही समझ सकते है और साथ ही साथ इसी तरह का कार्य गरीब परिवार के लोगों के बीच हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राधिका नेत्रालय में कई महीनों से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चल रहा है। अब तक 3023 लोगों को ऑपरेशन किया जा चुका है। इस मोतियाबिंद कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों का बिना पैसे का ऑपरेशन और उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम चलता रहेगा। मोतियाबिंद के मरीज अस्पताल में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा कर ऑपरेशन करा सकते है। उसके लिए मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।


