60 हजार नशीली गोलियों सहित पकड़े छठे आरोपी को दो दिन का मिला रिमांड

भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्र सरकार की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने पिछले दिनों 60 हजार नशीली गोलियों सहित पकड़े गए पांच आरोपियों की निशानदेही में छठे आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी न्यू अमृतसर को वीरवार के दिन एनसीबी की टीम कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बाहरी जिले के चार बड़े तस्करों का नाम बताया है। जिसके बाद उसकी निशानदेही के लिए आरोपी का रिमांड लिया गया है। आरोपियों को काबू करने के लिए एनसीबी की टीम रेड पर निकल गई है। बता दें कि इससे पहले एनसीबी मास्टर माइंड नवीन निवासी कटड़ा शेर सिंह, सोनू, हर्ष निवासी गेट हकीमां, सुखपाल सिंह और हरविंदर सिंह को काबू करके 60 हजार नशीली गोलियां बरामद कर चुकी है और यह पांच आरोपी अब जेल में बंद हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *