मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी में वार्षिक मेला 63वां वार्षिक मेला 28 जनवरी को बाबाजी की समाधि पर महेंद्ू सभा द्वारा मनाया जाएगा। इसमें पंजाब के अलावा हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचेंगे। हर साल यह मेला सभा द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। मेले में ब्लड डोनेशन कैंप के साथ-साथ आंखों, दांतों की जांच और दूसरी जांचे बिल्कुल मुफ्त होंगी। वहीं, जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। महेंद्रू बाहरी बिरादरी सभा के प्रधान अरुण बाहरी और मेला चेयरमैन प्रवीण महेंद्रू, राहुल बाहरी, दीपक महेंद्रू ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं। सभी लोग मेले को सफल बनाने के लिए तनदेही के साथ काम करने में जुटे हैं। मेले को लेकर प्रमुख लोगों को निमंत्रण देने का सिलसिला जारी है। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इसकी शुरुआत 63 साल पहले करीब 20 सदस्यों के साथ की गई थी। उनके ही मार्गदर्शक में धार्मिक और समाज सेवा के कार्य हुए। मुख्य उद्देश्य था- समाज में जरूरतमंद बच्चों को फ्री शिक्षा देना। यह काम आज भी जारी है। शेर सिंह कॉलोनी स्थित मंदिर बाबा केशव नाथ में हर रोज करीब 40 बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाती है। यह बच्चे नर्सरी से लेकर छठी कक्षा तक के हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा, जिसका परिवार आर्थिक रूप में इतना सशक्त न हो कि वह अपने बच्चों की स्कूलों की महंगी फीस दे पाए, वह मंदिर में आकर पदाधिकारियों से बातचीत करके यहां पढ़ने के लिए भेज सकते हैं। मंदिर के इतिहास को लेकर पदाधिकारी बताते हैं कि यह मंदिर करीब 600 साल पुराना है। पुरानी कमेटी के प्रधान सुदर्शन लाल महेंद्रू और बिरादरी सदस्यों ने पवित्र समाधि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार का दिन माघ शुदी दशमी ही निश्चित किया था, जो आज तक कायम है। मंदिर का विस्तार करने में सभा के पहले प्रधान स्व. सुदर्शन लाल महेंद्रू, स्व. ब्रिज लाल बाहरी, स्व. तिरलोक चन्द महेंद्रू, स्व. धर्म पाल महेंद्रू, स्व. सवाया राम महेंद्रू आदि ने अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन में निस्वार्थ रूप से सेवा की जा रही है। चेयरमैन नवनीत बाहरी, सी. उप प्रधान सलील बाहरी, राजीव महेंद्रू, महासचिव राकेश बाहरी, मेला चेयरमैन प्रवीन महेंद्रू, मेला उपचेयरमैन राहुल बाहरी, उप प्रधान दीपक महेंद्रू, खजांची सतीश महेन्द्रू, मेला उपचेयरमैन पुनीत महेंद्रू, उप प्रधान मनोज महेंद्रू, रजत महेंद्रू, केके बाहरी, अनिल महेंद्रू आदि सभा के वर्तमान सदस्य हैं।


