जालंधर| शायरों और लेखकों के ग्रुप ‘अदबी दुनिया’ की ओर से मासिक कवि दरबार सजाया गया। शायर रिटायर्ड एडीसी डॉक्टर राकेश उल्फत ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रधान जगदीश डालिया और संरक्षक कीमती कैसर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 35 कवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पेंटिंग आर्टिस्ट किमी जुनेजा का विशेष सम्मान किया गया। उर्मलजीत सिंह ने नशे की समस्या पर कटाक्ष करते हुए गजल सुनाई। वहीं वीणा भंडारी की ओर से इस मौके पर अदबी दुनिया के परामर्शदाता उर्मलजीत सिंह, उप प्रधान माधवी अग्रवाल, महासचिव परमदास हीर, डॉ. बलदेव सिंह बद्दन, जरनैल सिंह साखी मौजूद रहे।


