606 थानों से हटेंगे खटारा वाहन; 1255 एसयूवी व 1697 बाइक की होगी खरीद

झारखंड के थानों में वर्षों से चल रहे खटारा वाहनों को अब हटाया जाएगा। राज्य सरकार पुलिस की गश्ती को तेज और आधुनिक बनाने के लिए 1255 एसयूवी (बोलेरो) और 1697 हाई स्पीड बाइक (अपाचे) की खरीद करने जा रही है। इससे पुलिस को अपराधियों का पीछा करने और आपात स्थिति में कम समय में घटनास्थल तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इस योजना से राज्य के 606 थानों को फायदा होगा। इनमें 282 थाने नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं, जहां नए वाहनों की सबसे अधिक जरूरत है। -शेष पेज 9 पर 2952 वाहनों की खरीदारी, 2212 की नीलामी होगी: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2952 नए वाहनों की खरीद को स्वीकृति दी गई है। इनमें बोलेरो और अपाचे बाइक शामिल हैं। बैठक में राज्यभर में चिह्नित 2212 अनफिट वाहनों की नीलामी को भी मंजूरी दी गई। इनमें 1079 चार पहिया और 1133 दो पहिया वाहन हैं। समिति ने गृह विभाग के प्रधान सचिव के लिए फॉक्सवैगन वर्टूस कार खरीदने की अनुशंसा की है। कुछ अन्य विभागों के लिए भी वाहन खरीद पर विचार चल रहा है। इससे पहले अग्निशमन विभाग के पुराने वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *