639 मामलों का निपटारा, 1.63 करोड़ का समझौता

भास्कर संवाददाता | भैरूंदा तहसील न्यायालय परिसर भैरूंदा में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिला न्यायाधीश और तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष उषा तिवारी ने किया। अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, वैवाहिक विवाद, बिजली चोरी जैसे मामलों का निपटारा किया गया। प्री-लिटिगेशन के तहत बैंक, विद्युत विभाग और नगर परिषद से जुड़े मामलों को भी सुलझाया गया। अदालत में न्यायालयीन 319 मामलों में से 176 मामलों का निपटारा हुआ। इनमें करीब 97 लाख 68 हजार 258 रुपए की सेटलमेंट राशि तय हुई। प्री-लिटिगेशन के 2533 मामलों में से 463 मामलों का समाधान हुआ। इनमें लगभग 66 लाख 6 हजार 578 रुपए की राशि पर समझौता हुआ। कुल मिलाकर अदालत में 639 मामलों का निपटारा हुआ। सेटलमेंट राशि 1 करोड़ 63 लाख 74 हजार 836 रुपए रही। चार खंडपीठों में हुआ निराकरण नेशनल लोक अदालत के लिए कुल चार खंडपीठों का गठन किया गया। तृतीय अपर जिला न्यायाधीश आसिफ अहमद अब्बासी के न्यायालय में 100 प्रकरणों का निराकरण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रगति मित्रा सनमोरिया के न्यायालय में 32 प्रकरणों का निपटारा हुआ। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ईशान ढंगुला के न्यायालय में 22 प्रकरणों का निराकरण किया और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भैरूंदा अनुराधा गौतम के न्यायालय में 22 प्रकरणों का समाधान हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *