बाड़मेर | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा बाड़मेर शहर का 64वां कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम 23 जनवरी को शाम 5 बजे स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाड़मेर में आयोजित होगा। उपशाखा बाड़मेर शहर अध्यक्ष अर्जुन सांझीरा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संभाग संगठन मंत्री मुकेश लखारा होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान शिक्षक, शिक्षार्थी व समाज के प्रति नागरिकों के कर्तव्य के बारे में चर्चा की जाएगी। राष्ट्र के गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए बोध करवाया जाएगा।


