65 लाख का अफीम डोडा चूरा तस्करी मामला:10 महीने से फरार आरोपी ब्यावर जेल से गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने 65 लाख रुपए के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में 10 महीने से फरार चल रहे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया- 7 मार्च 2024 को जलोदा जागीर थाना पुलिस ने गजपुरा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो वाहन से 418 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद किया था। 22 कट्टों में भरे इस माल की कीमत लगभग 65 लाख रुपए आंकी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चित्तौड़गढ़ के निकुंभ निवासी देवीदास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी भूपेंद्र शर्मा फरार हो गया था। धरियावद थाना अधिकारी को सौंपी गई जांच में पता चला कि फरार आरोपी भूपेंद्र शर्मा ब्यावर जेल में बंद है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे तस्करी के नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *