65 वर्षीय वृद्ध का शव कुएं में मिला:तीन दिन पहले दशगात्र में शामिल होने गए थे, वापस नहीं आए

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव कुएं में मिला है। वृद्ध तीन दिन से लापता थे। बुधवार को उनका शव ग्राम सकरा के एक कुएं से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छीरापटपर के सांधा गांव निवासी 65 वर्षीय गंगू सिंह के रूप में हुई है। गंगू सिंह 7 दिसंबर की रात से लापता थे। वह सकरा गांव के डोंगरीटोला में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आज सुबह जब संपतिया सिंह कुएं से पानी निकाल रही थीं, तब उन्होंने वृद्ध का शव पानी में उतराता देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और ग्राम पंचायत सकरा के सरपंच संतोष सिंह को दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना अनूपपुर में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाला, पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *