69वीं नेशनल स्कूल गेम्स जूडो के लिए अंडर-19 की पंजाब टीम रवाना

भास्कर न्यूज | जालंधर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल खेलों के अंतर्गत जूडो अंडर-19 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए पंजाब टीम का प्री-कोचिंग कैंप डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुनील कुमार के दिशा-निर्देशों में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड में 19 से 28 जनवरी तक लगाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को सुबह व शाम को कोचों द्वारा कड़ी मेहनत के साथ जूडो की तैयारी करवाई गई। कैंप के अंतिम दिन उप-जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्टेट अवार्डी राजीव जोशी खिलाड़ियों से रूबरू हुए। इस दौरान प्रिंसिपल योगेश कुमार, सुरिंदर कुमार लेक्चरर शारीरिक शिक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी ने खिलाड़ियों को बहुत अच्छी तरह से तैयार किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पंजाब की जूडो टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी और पंजाब का नाम रोशन करेगी। इस कैंप में स्टेट अवॉर्डी सुरिंदर कुमार, लेक्चरर शारीरिक शिक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी तथा संदीप, लेक्चरर शारीरिक शिक्षा ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर निशा बाला, उमा दत्ता तथा कई अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। पंजाब की जूडो टीम के साथ उप-जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, सुरिंदर कुमार लेक्चरर व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *