जालंधर | शहर की मेन सड़कों और चौराहों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रात के अंधेरे में सड़कों के बीचों-बीच बैठे ये पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों के साथ हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम में शिकायत भी दर्ज कराते हैं। इसके बाद भी कोई हल नहीं हो सका है। यदि जल्द ही निगम ने पशुओं को गौशालाओं में स्थानांतरित नहीं किया गया, तो हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा। -अमित, बसीरपुरा


