बहादुरी से लुटेरे पकड़े, पर्स छीनने वाले दो काबू

जालंधर | थाना बारादरी के अंतर्गत लाडोवाली रोड पर एक युवक ने साहस दिखाते हुए अपने साथ लूट करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़वा दिया। पीड़ित की पहचान फाजिल्का निवासी नवजीत सिंह के रूप में हुई है, जो बारादरी क्षेत्र में रहता है। जानकारी के अनुसार नवजीत लाडोवाली रोड से पैदल गुजर रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे डरा-धमकाकर उसका पर्स छीन लिया। जैसे ही लुटेरे भागने लगे, नवजीत ने फुर्ती दिखाते हुए पीछे से उनकी मोटरसाइकिल पकड़ ली और शोर मचा दिया। अचानक मोटरसाइकिल पकड़े जाने से संतुलन बिगड़ा और दोनों लुटेरे नीचे गिर गए। लोगों ने दोनों को दबोच लिया और बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सौरव नाहर और बलजीत सिंह हनी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *