श्रीगंगानगर| सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की होनहार छात्रा नवदीप कौर ने 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 2 से 6 जनवरी तक बाड़मेर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम की जीत व नवदीपकौर की उपलब्धि पर विद्यालय के मैनेजर फादर वर्गीस, फादर जोबिन तथा विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सौम्या ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने नवदीप कौर और उनके कोच सन्नी कुमार के अथक प्रयासों की सराहना की।


