जालंधर| वाईएफसी रुड़का कला लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहा है। खिलाड़ी करिश्मा और जानवी कई वर्षों से यूथ फुटबॉल क्लब से प्रशिक्षण ले रही हैं। हाल ही में वाईएफसी की इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जीती है, जिससे क्लब को गर्व महसूस हुआ है। टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते अब उनका चयन 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ जो 23 से 28 जनवरी तक इंफाल, मणिपुर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वाईएफसी क्लब के अध्यक्ष गुरमंगल दास ने करिश्मा और जानवी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी क्षमताओं पर विश्वास जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वाईएफसी रुड़का कला की ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपने गांव, क्लब और माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से वाईएफसी रुड़का कला फुटबॉल के साथ लैंगिक समानता पर भी पूरी तरह काम कर रही है। इसी के तहत वाईएफसी में लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करिश्मा और जानवी


