7वां रक्त जांच शिविर सम्पन्न, 47 लोगों ने कराई जांच

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी स्थानीय जगदंबा कॉलोनी मजीठा रोड स्थित बाबा बर्फानी मंदिर में सेवा प्रकल्प ट्रस्ट द्वारा 7वां रक्त जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, शुगर और रक्तचाप की मुफ्त जांच की गई। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। ट्रस्ट के लाजपत राय खन्ना ने बताया कि अमृतसर में पहली बार दिल्ली की एनएबीएल मान्यता प्राप्त थाइरोविजेन लैब्स के साथ मिलकर क्लिनिकल लैब शुरू की गई है। यह लैब सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के परिसर में शिवाला भाइयां के सामने स्थित है। इसका समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। शिविर का उद्घाटन प्रसिद्ध राजनेता डॉ. राजीव देव, मंदिर कमेटी के प्रधान चंद्रभूषण और सचिव अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में लगभग 47 मरीजों ने जांच करवाई। इस अवसर पर पवन कुमार, सतीश बधवार, विशाल शर्मा, रिंकू शर्मा, गुरदीप शर्मा, अनिल शर्मा, राजीव महेंद्रु, दीपक शर्मा, दानिश तलवार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *