गीता सेवा समिति ने 34 जरूरतमंदों को राशन बांटा

अमृतसर | गीता मातेश्वरी गीता भास्कर के आशीर्वाद से श्री गीता सेवा समिति की ओर से रविवार को धार्मिक समारोह करवाया गया। जिसमें 34 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में करवाए हवन यज्ञ में विजय शर्मा और कंचन शर्मा मुख्य यजमान बने। पंडित विजय शर्मा ने सबसे पहले पूजन करके श्री गीता ग्रंथ के 12वें और 15वें अध्याय के श्लोक के साथ यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां डलवाईं। इस मौके पर रजिंदर शर्मा, सुमेश महाजन, विजय महाजन, मदन लाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र आहूजा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *