दुर्ग्याणा तीर्थ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को पहली प्रभातफेरी निकाली गई। कमेटी और संगत के सहयोग से सुबह साढ़े 5 बजे निकली प्रभातफेरी में फूलों से सजी पालकी में ठाकुर जी को विराजमान किया गया। दुर्ग्याणा संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना की अध्यक्षता में निकाली गई प्रभातफेरी में कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना मुख्य रूप से शामिल हुए। श्री राम और ठाकुर जी के जयकारे के साथ निकाली प्रभातफेरी में कई भक्तजन शामिल हुए। मंदिर से शुरू हुई फेरी गोल बाग, हाथी गेट, कटड़ा परजा, खुह बंबे वाला, गली तिवारियां से होते हुए शिवाला गंगा राम में पहुंची। मंडल कमेटी की ओर से फूलों की वर्षा और आरती करके ठाकुर जी का स्वागत किया। फेरी जिन रास्ते से गुजरी वहां भक्तों द्वारा खाने पीने का सामान बांटा गया। इस मौके पर मैनेजर अनिल शर्मा, कपिल मेहरा, संजय मेहरा, रॉबिन कोहली, नितिन, शिवम कुमार, वंश खन्ना, धर्मेश, पूनम सुमित कई भक्तजन मौजूद रहे।


