कार्यक्रम . लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर चाईबासा में संगोष्ठी का आयोजन

भास्कर न्यूज |चाईबासा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष, साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी युगप्रवर्तक महिला थीं, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में सामाजिक न्याय, सुशासन और लोककल्याण की जो मिसाल पेश की, वह आज के युग में भी अनुकरणीय है। उन्होंने अपने राज्य में भ्रष्टाचार, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध मजबूत प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया। आज जब हम महिला सशक्तिकरण, धर्मनिरपेक्षता और लोकसेवा की बात करते हैं, तो अहिल्याबाई का जीवन हमें आदर्श मार्ग दिखाता है। वे राजधर्म और जनधर्म का अद्भुत समन्वय थीं। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने नारी शक्ति के बल से शासन की बागडोर संभाल कर यह सिद्ध किया कि एक महिला भी कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और संवेदनशील समाज सुधारक बन सकती है। प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में जब समाज को नैतिकता और सेवा के मूल्यों की जरूरत है, अहिल्याबाई की जीवनगाथा हमें आत्मबल, सेवा भावना और जनकल्याण की प्रेरणा देती है।इस संगोष्ठी में पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, कार्यक्रम की संयोजक रूपा सिंह, हेमंत केशरी एवं भाजपा के जिले व मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *