7 डिग्री तापमान में युवाओं का तप…:सेना में जाने कड़ाके की ठंड में युवा बहा रहे पसीना

सेना में भर्ती होने के लिए भिंड के युवा इस कड़ाके की ठंड में रोजाना शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। रोज सुबह 6 बजे से स्टेडियम में पहुंचकर वे दौड़ लगाने के साथ अन्य फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। रविवार को न्यूनतम 7 डिग्री तापमान के बीच युवाओं ने मैदान में जमकर पसीना बहाया। 6 जनवरी को सागर में होगी भर्ती… 6 जनवरी को सागर में आर्मी की भर्ती शुरू होने जा रही है, जो 12 जनवरी तक होगी। 7 जनवरी को भिंड की भर्ती होना है। इसे ध्यान में रखते हुए युवाओं को तैयारी कराई जा रही है। स्टेडियम में रोजाना 600-600 युवाओं के दो बैच चल रहे हैं। कंटेंट: संजय पाठक, फोटो: रविरमन प्रजापति “

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *