7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा:प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, जानिए VVIP से लेकर आम नागरिक किस रूट से आएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर दौरे पर रहेंगी। वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही आम लोगों के लिए ट्रैफिक और पार्किंग का मैप जारी किया गया है। लालबाग स्थित आयोजन स्थल के आसपास विशेष व्यवस्था की गई है। जिससे VVIP मूवमेंट किसी भी तरफ से प्रभावित न हो। प्रशासन की तरफ से जारी मैप के अनुसार पार्किंग को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। राष्ट्रपति के काफिले के लिए लालबाग ग्राउंड को पी-1 (वीवीआईपी) पार्किंग के रूप में आरक्षित किया गया है। मुख्य मंच पर आने वाले राजदूतों और विशिष्ट अतिथियों की वाहनों के लिए लालबाग पीटीएस ग्राउंड में वीआईपी-1 पार्किंग तय की गई है। मीडिया कर्मियों और कार पास वालों के लिए क्यूरो इंडिया स्कूल के पीछे का मैदान और सनसिटी कॉलोनी में वीआईपी-2 पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन को-ऑर्डिनेशन सेंटर और अमर वाटिका में खड़े किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाली आम जनता के लिए शहर के विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों की अलग-अलग पार्किंग जोन तय किए गए हैं। इन मार्गों से आने वाले लोग रखे इसका ध्यान रायपुर, भानपुरी, बस्तर, बकावंड और नगरनार मार्ग के साथ-साथ लोहंडीगुड़ा, गीदम और सुकमा की ओर से आने वाले वाहनों को कुम्हड़ाकोट गणपति रिसोर्ट के सामने मैदान और रिलायंस पेट्रोल पंप के पास (पी-7 से पी-9) पार्क किया जाएगा। भीड़ अधिक होने की स्थिति में कृषि उपज मंडी और हाता ग्राउंड को रिजर्व पार्किंग के रूप में तैयार रखा गया है। यातायात विभाग ने आम नागरिकों के लिए अहम सूचना जारी की है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लालबाग, सनसिटी मार्ग से आमागुड़ा चौक पार्किंग की ओर आवागमन की अनुमति वीवीआईपी आगमन से केवल दो घंटे पहले तक ही रहेगी। इसके बाद मुख्य मार्ग बंद कर दिया जाएगा। देर से पहुंचने वाले लोगों को चांदनी चैक और नयामुंडा होते हुए बोधघाट थाना के पीछे से हाटकचोरा मार्ग के जरिए आमागुड़ा पार्किंग तक पहुंचना होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय ट्रैफिक प्लान का पालन करें, समय से पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *