7 साल की भतीजी से रेप…चिल्लाई तो नहर में फेंका:चाचा ने ही कर दी हत्या; स्पेशल टीम ने 48 घंटे में पकड़ा

बड़वानी में 7 साल की बच्ची का रेप और हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में वह टूट गया और अपराध कबूल कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दरअसल, सोमवार को राजपुर थाना इलाके के मुंडला गांव की इंदिरा सागर नहर से बच्ची का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर रेप और गंभीर चोटों के निशान मिले। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जगदीश डावर ने स्पेशल टीम बनाई थी।
पुलिस पूछताछ में कबूल किया जुर्म
बच्ची के परिजन और गवाहों के बयान के आधार पर उसका चाचा शक के घेरे में आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे परिवार के सदस्य सो रहे थे। बच्ची के पिता सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान उसने अपने सौतेले भाई की बेटी को उठाया। बच्ची के चिल्लाने पर नहर में फेंका
आरोपी बच्ची को घर के पीछे नहर के पास ले गया। उसके साथ रेप किया। रोने-चिल्लाने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से बच्ची को नहर में फेंक दिया था। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया मैहर में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग को उसके दो दोस्त बाइक से पहाड़ी पर घुमाने ले गए थे। लौटते समय 3 लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। लड़की से अश्लील हरकत की। दोस्तों ने रोका तो उन्हें पीटा। इसके बाद तीन आरोपियों ने बारी-बारी से लड़के के साथ रेप किया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *