70 फीट गहरे कुएं से अजगर को निकाला:9 फीट लम्बा है अजगर, 6 माह पहले पांडगरा गांव के कुएं में गिरा था

आहोर के पांडगरा गांव में करीब 6 माह पहले 70 फुट गहरे कुएं में गिरे 9 फीट लम्बे अजगर को बजरंग दल की टीम ने मंगलवार की देर शाम को बाहर निकाला और वन विभाग की टीम के सहयोग से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ा गया। बजरंग दल के आहोर तहसील अध्यक्ष प्रताप देवासी ने बताया कि आहोर के पांडगरा गांव के राजनवाड़ी रोड़ पर स्थित हरीश पुत्र हेमताराम मेघवाल के कुएं में करीब 6 माह पहले अजगर गिर गया था। जिसको निकालने के लिए अलग-अलग टीमों ने कोशिश की। कुएं की गहराई अधिक होने से सफल नहीं हो सके। इसके बाद बजरंग दल की टीम को सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंच कर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 70 फीट गहरे कुएं से 9 फीट लम्बे अजगर को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद अजगर को आहोर वन विभाग के सहयोग से जंगल में छोड़ा गया। अजगर को परबत सिंह राजावत, प्रताप देवासी, सांवलाराम, जवानाराम, नगाराम, अरविन्द कुमार, हरीश, रामाराम सहित अन्य ग्रामीणों ने मिलकर कुएं से बाहर निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *