72 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया

भास्कर न्यूज | बालोद विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में मनाया गया। टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान टीबी मरीजों को निक्षय पोषण आहार भी वितरित किया गया। जिले की 437 ग्राम पंचायतों में से 2024-25 में 72 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें विकासखंड बालोद की 8, डौंडी की 10, डौंडीलोहारा की 9, गुंडरदेही की 22 और गुरूर की 23 पंचायतें शामिल हैं। इन्हें महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा दी गई। वर्ष 2022-23 में कांस्य प्रतिमा प्राप्त पंचायतों के पुनः सत्यापन के बाद 5 पंचायतों को रजत प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए जागरूक किया। मारुति और भारत नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली, नुक्कड़ नाटक और रंगोली के जरिए टीबी से बचाव और उपचार की जानकारी दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेश सोनबोईर, जिला क्षय उन्मूलन केंद्र और जिला अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, टीबी मितान कार्यक्रम और सूत्र समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *