प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले 7900 विद्यार्थियों को 5 फरवरी को ई-स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को घोषणा की कि यह वितरण भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगा। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल में अव्वल आने वालों को ई-स्कूटी देने का वादा किया था। लोक शिक्षण संचालनालय ने 75 फीसदी से अधिक अंक वालों को लैपटॉप की राशि सीधे बैंक खातों में देने की योजना बनाई है, हालांकि राशि मिलने की तारीख अभी तय नहीं है।


