एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को नए सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर 2.0 पर माइग्रेट किया जा रहा है। इस वजह से यह आज से 10 फरवरी तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान आय, मूल निवासी और जाति प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहेंगी। ई डिस्ट्रिक्ट के अलावा शासन स्तर से समग्र पोर्टल भी 10 फरवरी तक बंद रहेगा। इस कारण समग्र पोर्टल पर न तो कोई नया नाम जुड़ पाएगा और न ही कोई अपडेट हो सकेगा। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दी जाने वाली सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी।


