8 अक्टूबर से महाकाल में तीन आरतियों का समय बदलेगा:कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन पूर्णिमा तक लागू रहेंगा, शरद पूर्णिमा पर लगेगा महाकाल को भोग

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार प्रमुख तीन आरतियों का समय 8 अक्टूबर से बदल जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार , शीतकाल की शुरुआत के साथ यह व्यवस्था लागू की जाएगी। नए आरती का समय समय परिवर्तित होने वाली आरतियों में प्रात होने वाली दद्योदक आरती सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक होगी। भोग आरती का समय सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि संध्या आरती शाम 6:30 से 7:15 बजे तक संपन्न होगी। हालांकि, भस्मार्ती (सुबह 4 से 6 बजे), सायंकालीन पूजन (शाम 5 से 5:45 बजे) और शयन आरती (रात 10:30 से 11 बजे) अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी। इनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। शरद पूर्णिमा पर लगेगा भोग समय में बदलाव से पहले 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा । इस दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा परम्परानुसार नैवेद्य कक्ष में स्थापित भगवान को मेवा युक्त मीठे दूध (खीर) का भोग लगाया जाएगा। संध्या आरती के बाद यह प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसके बाद 8 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक भगवान महाकाल की परंपरानुसार होने वाली तीन आरतियों के समय में परिवर्तन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *