8 शक्ति दीदी आज बनेंगी फ्यूल डिलीवरी वर्कर:कलेक्टर-एसपी सौंपेंगे जिम्मेदारी,13 महिलाएं पहले से कर रही जॉब

ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण की दिशा में “शक्ति दीदी” के नाम से प्रेरणादायी पहल हुई है। इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। बुधवार (12 फरवरी) को “शक्ति दीदी” पहल के तहत 8 जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। बता दें कि योजना के तहत पहले से ही शहर में 13 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं। बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में शक्ति दीदी की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। जिन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वे ऐसी महिलाएं हैं जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित या विधवा हैं। आज जिन्हें मिलेगी फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *