8 साल का इंतजार खत्म, खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरब्रिज, 4 वार्डों को बड़ा फायदा

खमतराई में पटरीपार रहने वाले 40 हजार लोगों के लिए राहतभरी खबर है। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद रेलवे खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज बनाएगा। अंडरब्रिज की ड्राइंग डिजाइन को जोन मुख्यालय ने हरी झंडी दे दी है।
अंडरब्रिज का निर्माण डब्ल्यूआरएस से डीआरएम कार्यालय जाने वाली सड़क से शुरू होगा और रेलवे लाइन के नीचे एलआईसी बिल्डिंग के पास निकलेगा। इसे टू लेन बनाया जाएगा। दोनों ओर सड़क की चौड़ाई 5-5 मीटर की होगी। एक महीने में टेंडर जारी होगा। इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर 6 करोड़ की लागत से साल 2016-17 में अंडरब्रिज की मंजूरी मिली थी। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने अपने हिस्से का फंड नही दिया। अब इसकी लागत 17 करोड़ पहुंच चुकी है। फैक्ट फाइल रेलवे की तैयारी पूरी
खमतराई अंडरब्रिज का टेंडर एक से डेढ़ माह के भीतर जारी होगा। रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अंडरब्रिज बनने से खमतराई के आस-पास के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
– अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम रायपुर मंडल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *