8-16 जनवरी तक आयोजित होगा 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ:जगतगुरु रामभद्राचार्य के सान्निध्य में आयोजित महायज्ञ में शामिल होंगे धीरेंद्र शास्त्री, कार्यालय उद्घाटन कल

छोटी काशी जयपुर में जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य के सान्निध्य में 8 से 16 जनवरी तक भव्य 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ किया जाएगा। यज्ञस्थल जयपुर के सीकर रोड स्थित नींदड आवासीय योजना की भूमि पर होगा। 9 दिवसीय इस महायज्ञ में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल होंगे। महायज्ञ में 9 दिनों तक 10 विशेष प्रकार के यज्ञ कुंड में आहूति देने हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से जयपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की ओर से मुरलीपुरा बिड़ स्कूल के सामने, NV बिल्डर्स, सीकर रोड पर कार्यालय बनाया गया है। कार्यालय का उद्घाटन बुधवार शाम 4 बजे संत-महंतों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। 10 विशेष प्रकार के कुंडों किए जा रहे तैयार वहीं महायज्ञ के लिए प्रस्तावित भूमि पर एक महीने पहले से ही साफ-सफाई, कुंड निर्माण समेत कई कार्य प्रारंभ हो चुके है। यहां 10 विशेष प्रकार के यज्ञ कुंड स्थापित किए जायेंगे। इन कुंडों की संरचना वेदों और शास्त्रों में वर्णित विधियों के अनुसार की जायेगी। यज्ञशाला के केंद्र में प्रधान कुंड स्थित होगा। इसके चारों ओर 9 आकृतियों के विशेष कुंड बनाए जायेंगे। महायज्ञ से एक दिन पहले शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 7 जनवरी को दोपहर 2 बजे अल्का सिनेमा से शुरू होकर यज्ञ स्थल (नीदड़ अवासीय योजना) तक जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *