800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में 3 और आरोपी गए जेल, रिमांड पर लेगा ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 800 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले में कोलकाता से गिरफ्तार तीन आरोपियों को शनिवार को रांची की पीएमएलए विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में कारोबारी अमित गुप्ता, शिव कुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा शामिल हैं। ईडी ने इन्हें शुक्रवार को कोलकाता से पकड़ा था। ट्रांजिट रिमांड पर तीनों को हवाई जहाज से रांची लाया गया। इससे एक दिन पहले ईडी ने जमशेदपुर के जुगसलाई के कारोबारी विक्की भालोटिया को भी गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों ने मिलकर 135 कागजी कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया गया। शिव कुमार देवड़ा के निर्देशन में सात कंपनियां चलाई जा रही थीं। इनके जरिए उसने 55.83 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया। अमित व सुमित गुप्ता के निर्देशन में छह कंपनियां थीं। इनके माध्यम से 47.51 करोड़ रुपए का लाभ उठाया गया। ईडी अब इन चारों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसके लिए मंगलवार तक पीएमएलए की विशेष अदालत में आवेदन दे सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *