89 ग्राम हेरोइन समेत विभिन्न इलाकों से 5 नशा तस्कर पकड़े

भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 89 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। पहला मामला थाना शिमलापुरी का है, जहां पुलिस ने दाना मंडी, जनता नगर के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को काबू किया। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान रजत और विक्रमजीत सिंह, निवासी गोविंदगढ़, के रूप में हुई है। उनके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दूसरे मामले में थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने 54 ग्राम हेरोइन के साथ विक्रम नामक आरोपी को रोज गार्डन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी जासियां रोड का निवासी है। तीसरे मामले में थाना डिवीजन-7 की पुलिस ने केंद्रीय जेल में हवालातियों की तलाशी के दौरान कुल 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *