ग्वालियर में 9वीं क्लास की एक स्टूडेंट ने किले से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के सेवा नगर स्थित किले की तलहटी में गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच की है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 2 घंटे से ज्यादा समय तक सर्चिंग कर शव बरामद किया। छात्रा के किले से कूदने की सूचना वहां घूम रहे लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। पिता ने जताया हत्या का शक
स्टूडेंट की पहचान ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी पुष्पा यादव (16) के रूप में हुई है। किले की तलहटी में गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता रिंकू यादव ने बताया कि पुष्पा आनंद नगर में ही ग्रीन गार्डन स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। बेटा शहर से बाहर पढ़ता है। उन्होंने बताया- पुष्पा शाम करीब 4:00 बजे घर से कोचिंग जाने के लिए स्कूटी लेकर निकली थी। इसके बाद करीब 4:30 बजे राज यादव का फोन आया। उसने बताया कि आपकी लड़की किले से सुसाइड करने वाली है, उसे बचा लो। मुझे पूरा यकीन है कि युवक राज यादव ने ही बेटी की हत्या की है। देखिए, तीन तस्वीरें… फोन नंबर की पड़ताल कर रहे
पड़ाव थाने के एसआई रोहित चौधरी ने कहा- सुसाइड करने से पहले पुष्पा के मोबाइल पर कुछ कॉल आए थे। उन नंबरों की पड़ताल की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… महू में ASI ने सुसाइड किया महू के किशनगंज थाना क्षेत्र में एक एएसआई का शव घर में फंदे पर लटकता मिला है। एएसआई अजीत मालवीय (40) धार जिले के सरदारपुर थाने की रिंगनोद चौकी में पदस्थ थे। पत्नी रानी मालवीय ने बताया कि रात करीब 2 बजे तक उन्होंने परिवार के साथ सामान्य बातचीत की और सोने चले गए। पढ़ें पूरी खबर…


