बिशनखेड़ी| अखिल विश्व गायत्री परिवार जिले के कई गांवों में महायज्ञ करवा रहा है। इसी कड़ी में भाऊंखेड़ी गांव में तीन दिवसीय महायज्ञ हो रहा है। इसका समापन शनिवार दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजन की शुरुआत 6 फरवरी को कलश यात्रा से हुई थी। इसमें राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी शामिल हुए थे। यात्रा गांव के प्राचीन शिव मंदिर से निकली। यह मुख्य मार्गों से होते हुए नव चेतना विस्तार केंद्र पहुंची। वहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नौ कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत करवाई। इसमें भाऊंखेड़ी और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए।


