9 फरवरी को रशियन बैंड के प्रस्तुत कार्यक्रम से होगा रंगारंग आगाज, 10 फरवरी को पहुंचेंगी भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह

भास्कर न्यूज| लोहरदगा साहू परिवार और लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले आईपीएल के तर्ज पर 10 फरवरी से शुरू हो रहे चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस क्रम में बीएस कॉलेज निकट स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में शनिवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने टूर्नामेंट की हर एक जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उन्होंने बताया कि लोहरदगा के लिए यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक क्षण होगा। जो छोटे पर्दे पर बड़ा धमाल साबित होगा। आयोजन को लेकर प्रत्येक दृष्टिकोण से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 10 फरवरी को टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। शुभारंभ मैच का प्रमुख चेहरा व उद्घाटनकर्ता भोजपुरी कलाकारा अक्षरा सिंह होंगी। जो 10 फरवरी को मैच के शुभारंभ में शामिल होंगी। बताया झारखंड के अलग अलग आठ जगहों से कुल 8 टीम क्रिकेट एसोसिएशन की टीम बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में आईपील की तर्ज पर क्रिकेट मैच खेलेगी। जिला के हर एक लोग निःशुल्क स्टेडियम में बैठकर आईपीएल के तर्ज पर आयोजित मैच का आनंद उठा सकेंगे। बताया गया कि मैच के दौरान झारखंड सरकार के चेहरे भी शामिल होंगे। जिसको लेकर वार्ता चल रही है। अंतिम दिन 13 फरवरी को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग भी शामिल होंगे। बैठक में क्रिकेट एसोसिएशन, ट्रक ओनर एसोसिएशन, सामाजिक, राजनीतिक दलों के काफी लोग शामिल हुए। मैच के दौरान चौके, छक्के पर दर्शकों को झूमाने के लिए चीयर गर्ल्स भी पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र होगा। अलग-अलग जगह से मैच में शामिल होने के लिए चीयर्स गर्ल्स भी पहुंचेंगी। शुभारंभ कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 9 फरवरी की शाम 6 बजे से स्टेडियम के निकट मैदान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें रशियन बैंड अपना जलवा बिखेरेंगे। उनके टीम के द्वारा देर रात तक एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा लेजर शो, फायर डांस, भव्य आतिशबाजी और स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम होगा। जिसमें लोहरदगा वासी झूमने को मजबूर हो जाएंगे। एसोसिएशन के जिला सचिव अलोक रॉय ने बताया की लोहरदगा में आठ टीमों की रहने भोजन की व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए लोकल टीम मैनेजर भी गठित किए गए हैं। जिनके देखरेख में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। उनके आगमन, प्रस्थान लोकल टीम मैनेजर के द्वारा की जाएगी। क्रिकेट का टर्फ विकेट भी बनाया जा चुका है। सभी गैलरी और गेट इत्यादि की साफ सफाई रंग रोगन कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *