90 लीटर कच्ची शराब नष्ट की

हरिहरगंज | हरिहरगंज पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब लदी पिकअप वैन को जब्त किया है। कौवाखोह स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा के पास से पकड़ी गई इस वैन से करीब 406 पीस देशी शराब बरामद की गई। तलाशी में पुलिस ने उजले रंग की प्लास्टिक बोतलों में भरी 300 एमएल क्षमता की झारखंड एक्साइज अंकित ढक्कन वाली टनाका कंपनी की शराब पाई है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज व चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है, और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पाटन | नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के आसपास गांवों में दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बोरादाह में करीब 90 लीटर जाबा महुआ, महुआ शराब एवं शराब बनाने का उपकरण को उसी स्थान पर नष्ट किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर छापेमारी में पुलिस बल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *