94.3 माई एफएम और नगर निगम ने शुरू किया ‘अमृतसर सिफती दा घर’ अभियान

भास्कर न्यूज| अमृतसर शहर को साफ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए 94.3 माई एफएम और नगर निगम ने मिलकर नई पहल शुरू की है। इस जनसहभागिता अभियान का नाम है ‘अमृतसर सिफती दा घर’। इसका मकसद है कि शहरवासी सीधे सुझाव दें कि अमृतसर को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए 94.3 माई एफएम ने एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9815214943 जारी किया है। अमृतसर के लोग इस नंबर पर अपने सुझाव भेज सकते हैं। ये सुझाव आरजे दीप नगर निगम तक पहुंचाएंगे। इससे प्रशासन को जनता की बात सीधे सुनने का मौका मिलेगा और ज़मीनी स्तर पर काम हो सकेगा। अभियान की शुरुआत मेयर जतिंदर सिंह मोटी भाटिया की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख, एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह, RJ दीप और निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मेयर मोटी भाटिया ने कहा कि अमृतसर सिर्फ़ इमारतों और सड़कों से नहीं, बल्कि लोगों की सोच और भागीदारी से बनेगा। हर नागरिक को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। आरजू दीप ने बताया कि वे हर हफ्ते जनता से मिले सुझाव निगम अधिकारियों तक पहुँचाएंगे। साथ ही शहर में हो रहे सुधार कार्यों की जानकारी रेडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाएंगे। ‘अमृतसर सिफती दा घर’ प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा। सुझावों से समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *