96 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार:दूसरा आरोपी कार छोड़कर फरार, पालनपुर फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर मोरस पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पिंडवाड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर पन्नालाल को मिली सूचना के आधार पर फोरलेन पर नाकाबंदी की गई थी। उदयपुर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें अलग-अलग बोरों में 96 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार में सवार बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के खार की ढाणी भीमरलाई निवासी गणपत लाल (24) पुत्र पीराराम जाट बेनीवाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान एस्कॉर्टिंग कर रही दूसरी कार का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। दोनों वाहनों के नंबर प्लेट की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *