ससुराल में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश:पिछले साल ही हुई थी शादी, दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार

पलामू में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। पंडवा थानाक्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी अरुण दुबे की बेटी प्रिया दुबे (21) का शव उसके ससुराल शहर थानाक्षेत्र के निमिया में शुक्रवार को फांसी पर लटका मिला। इधर, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिया की शादी आठ माह पहले अप्रैल में अरुण तिवारी के पुत्र मणिकांत तिवारी के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी। प्रिया छह बहनों में सबसे छोटी थी। पति ने फोन पर दी प्रिया की मौत की सूचना मृतका के जीजा बड़कागांव के रहने वाले बमशंकर तिवारी को मणिकांत ने फोन कर बताया कि प्रिया ने फांसी लगा ली है। बमशंकर तिवारी मौके पर पहुंचे तो साली को फंदे पर लटका देखा। फंदा काटकर तत्काल प्रिया को नीचे उतार कर एमएमसीएच लेकर आए। जहां डॉक्टर ने प्रिया को मृत बताया। पूरी रात समझा कर लौटे थे
बमशंकर तिवारी ने बताया कि प्रिया के ससुराल वाले तिलक के दिन से ही कम दहेज मिलने की बात पर विवाद कर रहे थे। गुरुवार की रात भी प्रिया के साथ पति और सास-ससुर की लड़ाई हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर रात 10 बजे वो कुछ रिश्तेदार के साथ प्रिया को मायके ले जाने के लिए पहुंचे थे। उसके ससुराल वालों ने मायके भेजने से इंकार कर दिया। फिर वे तीन बजे सुबह में वहां से लौटे। बमशंकर ने कहा- इसके बाद ही प्रिया को मारकर ससुराल वालों ने उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने महिला का पोस्टमॉर्टम किया। हत्या के आरोप में पति मणिकांत तिवारी, ससुर अरुण तिवारी और सास अंजना तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -देवव्रत पोद्दार, इंस्पेक्टर, शहर थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *