मां-बेटी को लाठियों से पीटा, सड़क पर घसीटा:​​​​​​​मुरैना में फरसा लेकर परिवार पर टूट पड़े दबंग; बच्चे चीखते रहे

मुरैना के अंबाह में दबंगों ने दलित महिला को परिवार समेत लाठी-डंडों से पीटा। उसे सड़क पर दूर तक घसीटा भी। सिर में चोट लगने के बाद महिला बेसुध हो गई। उसके बच्चे चीखते नजर आए। घटना शुक्रवार को खिरेंठा गांव की है। घायल महिला अनीता पत्नी रामबरन माहौर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों को अंबाह में ही इलाज चल रहा है। वीडियो में महिला को घसीटते दिखे दबंग
वीडियो में कुछ लोग फरसा लिए महिला को सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला के सिर में से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है। महिला के बेसुध हो जाने पर बच्चे चीखते भी नजर आ रहे हैं। कुत्ते के भौंकने पर विवाद हुआ शुरू
महिला के बेटे दीपक माहौर ने बताया कि शुक्रवार सुबह गली में एक कुत्ता खड़ा हुआ था। तो मेरा छोटा भाई संतोष (12) उधर से गोबर डालने गुजरा तो कुत्ते ने उस पर भौंका। उसने डर के कारण डलिया को कुत्ते के ऊपर डाल दिया। इतने में ही गांव के राजेश तोमर, गबडू तोमर, अनिल तोमर, प्रदीप तोमर सहित अन्य लोग गाली गलौज करते हुए हमारे यहां आ गए और मां पर लाठियां और फरसे से हमला कर दिया। जब मैं और मेरी बहनें उनको वहां बचाने गए तो उन लोगों ने हम पर भी लाठियां चला दी। महिला समेत 5 लोग हुए घायल
हमले में महिला अनीता माहौर के गंभीर घायल है। उसे अंबाह जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, बेटी भारती और बेटे दीपक, संतोष और उनके पति रामबरन भी घायल हुए हैं, जिनका सिविल अस्पताल अंबाह में उपचार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *