बांधवगढ़ के ताला जोन में दिखी बाघिन चक्रधारा:झाड़ियों से अचानक आई वन मार्ग पर, पर्यटक हुए रोमांचित

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में शुक्रवार को पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाला नजारा देखने को मिला। यहां की प्रसिद्ध बाघिन चक्रधारा झाड़ियों से अचानक वन मार्ग में आ गई। उसे देखते ही जिप्सी के पहिए थम गए। बाघिन झाड़ियों से निकलकर वन मार्ग पारकर दूसरी तरफ जंगल की ओर चली गई। बाघिन चक्रधारा की उम्र लगभग 6 वर्ष है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस समय 165 से अधिक बाघ हैं, जिन्होंने कोर और बफर एरिया में अपनी टेरिटरी बना रखी है‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *