लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आलीराजपुर जिले के सभी अतिथि शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर से मुलाकात की और 2023-24 अप्रैल के बकाया मानदेय भुगतान करने की बात की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष आजम सिंह चौहान ने बताया कि हमने पिछली बार 22 अक्टूबर 2024 को अप्रैल के मानदेय के लिए आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया था, जिसका निराकरण आज तक नहीं हुआ। इस संबंध में कलेक्टर बेडेकर ने कार्रवाई करने की बात कही है। इस दौरान जिले के समस्त अतिथि शिक्षक उपस्थित थे। सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खरत, जिला सचिव लौंग सिंह चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आजम सिंह चौहान, भलसिंह चौहान,अतुल तोमर, इरफान खान, माधु सिंह डावर, जामदा जुकटिया, मदन कुमार, रमेश कलेश व समस्त अतिथि शिक्षक उपस्थित थे। यह जानकारी आजम सिंह चौहान जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रदान की।


