पंजाब के मुक्तसर के मलोट में घने कोहरे के कारण निजी बस 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में ड्राइवर , दो महिलाएं समेत 7 यात्री घायल हैं। हादसा गन्ने से भरे ट्राला को बचाने के चक्कर में हुआ है। हादसा सुबह 11 बजे मलोट-अबोहर रोड पर स्थित गांव कर्मगढ़ के पास पास हुआ है। सूचना मिलते की एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में 35 यात्री थे सवार जानकारी अनुसार बस में लगभग 35 यात्री थीं और यह बस अबोहर से मलोट आ रही थी। गांव कर्मगढ़ के पास गन्ने से भरे ट्राला को बचने के चक्कर में ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया। जिससे बस बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और खाई में जा गिरी। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर – एसएमओ अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर सुनील बंसल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया बस हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।


